May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के श्रमवीर स्टेडियम दीपका में विश्वकर्मा पूजा के बाद से साफ-सफाई न होने से खिलाड़ियो और मैदान में घूमने वालों के बीच बेहद नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार स्टेडियम में जगह-जगह गंदगी की भरमार हैं, जिसमें अंडे के छिलके सब्जी के अपशिष्ट और दोना-पत्तल भी शामिल हैं। खिलाड़ियो और मैदान में घूमने वालों का आरोप लगाते हुए कहना है कि साफ-सफाई की जिम्मेदारी दीपका सिविल विभाग की है, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
बताया जा रहा हैं की विश्वकर्मा पूजा का आयोजन स्टेडियम में ही किया गया था, लेकिन पूजा के बाद से अब तक वहां सफाई नहीं की गई है। खिलाड़ियो और मैदान में घूमने वालों के अनुसार दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव के बाद से स्थिति और भी बिगड़ गई है। उन्होंने बताया कि मैदान में खेलने के दौरान चारों ओर फैली गंदगी के कारण खेलना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्राउंड में पहुंचे खिलाड़ियो ने प्रबंधन और सिविल विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द स्टेडियम की साफ-सफाई कराई जाए, ताकि खेल गतिविधियां सुचारू रूप से हो सकें। खिलाड़ियो ने कहा कि साफ-सफाई न होने से स्टेडियम की स्थिति बेहद खराब हो गई है। इससे वहां आने वाले खिलाड़ियो और मैदान में घूमने वालों के स्वास्थ पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सुबह शाम सेहत के फिकरमंद लोग भी अब मैदान आने से परहेज कर रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.