May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैद्य कबाड़ दुकान संचालन के आरोप पर कार्यवाही करते हुए बालको पुलिस ने कबाड़ दुकान को सील कर दिया है, जिसके बाद से ही अवैद्य कबाड़ का काम करने वालो के बीच हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अंतर्गत प्रभारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा अवैद्य कबाड़ के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में थाना बालको प्रभारी अभिनवकांत सिंह के मार्गदर्शन में बालको पुलिस ने बालको नगर में संचालित एक कबाड़ दुकान को मौके पर पहुंच सील कर दिया है। इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैद्य कारोबार में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय हैं की उक्त कबाड़ दुकान का संचालन पूर्व में भी किया जाता रहा है, जिस पर अवैद्य कबाड़ के खरीद-बिक्री के आरोप लगने पर पूर्व में भी कई बार कार्यवाही की गई थीं, एक बार फिर पुलिस ने दुकान को ही सील करने की कार्यवाही की है, जिससे अवैद्य कारोबारियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.