प्राथमिक सदस्यता के लिए हर बूथों पर हो पूरा फोकस -निरंजन सिन्हा**



त्रिनेत्र टाइम्स महासमुन्द | भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता को लेकर कार्यकर्ताओ की, कार्यशाला का आयोजन 13 अक्टूबर को जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा जी के मार्गदर्शन और सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरीं ,प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ,भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ,प्रीतम दीवान, प्रदेश सदस्य इंदजीत सिंह गोल्डी ,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चंद्राकर ,सतपाल सिंघ पाली सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई | कार्यशाला के पूर्व मंचस्थ पदाधिकरियो ने भारतमाता,पंडित दीनदयाल ,उपाध्यय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर कार्यशाला का शुभारंभ किया | सक्रिय सदस्यता कार्यशाला सम्बंधित इस कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जिले को मिले प्राथमिक सदस्यता की लक्ष्य के हम करीब है | प्राथमिकता सदस्यता के लिए 13,14 और 15 अक्टूबर को भाजपा का विशेष अभियान हर बूथ पूरी सक्रियता से चलाया जाएगा |

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने जिले की सदस्यता अभियान में जुटे जिला,मण्डल कार्यकर्ताओ से सदस्यता सम्बन्धी विस्तृत आवश्यक जानकारी लेते हुए कहा कि विगत 2 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाने पश्चात भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ था | जिसमे भाजपा के कार्यकर्ताओं की समर्पण ,परिश्रम ,ऊर्जा उत्साह के साथ प्रत्येक बूथ पर घर घर सम्पर्क कर लोगो को भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई गई है | निरंजन सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में देश भर में हम करोड़ो की संख्या में सदस्यता के लक्ष्य को पुरा कर चुके है | सदस्यता अभियान अब अंतिम चरणों के दौर में है और ऐसे समय मे हर बूथों में एक बार फिर से कार्यकर्ताओ को अपनी पूरी ताकत झोकनी होगी | 50 से अधिक लोगो को सदस्यता दिलाने वाले कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य की श्रेणी में शामिल होंगे | निरंजन सिन्हा ने कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि 13 ,14 और 15 अक्टूबर को सभी कार्यकर्ताओं को बूथों में विशेष ध्यान केंद्रित करना होगा | प्राथमिक सदस्यता के लिए 15 अक्टूबर तक का समय पूरा होने वाला है अंतिम दिवस तंक हम सबका पूरा फोकस पूर्ण रूप से प्रत्येक बूथों में होना चाहिए | निरंजन सिन्हा ने आगामी कार्यो और कार्यक्रमो की विस्तार से जानकारी और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किया | सांसद रुपकुमारी चौधरीं ने सदस्यता अभियान में जुटे हुए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने एकजुट होकर सदस्यता के लक्ष्यपूर्ति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है | इस महाभियान के अंतिम 2 दिनों में हम सबको शत प्रतिशत ,निर्धारित लक्ष्य हासिल करने का संकल्प पुरा करना होगा | भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार सर्ववर्ग के लिए जनहित में बेहतर योजना बनाकर कार्य कर रही है आवश्यकता सिर्फ इस बात की है कि हम सभी अपने अपने क्षेत्रो में ज्यादा से ज्यादा लोगो तंक पहुँचे और सरकार की योजनाओ की चर्चा कर उन्हें भाजपा की सदस्यता से जुड़ने के लिए प्रेरित करे | सांसद रुपकुमारी ने कहा कि सदस्यता अभियान के अंतिम दौर में जिले ,मण्डल ,शक्तिकेन्द्र के किसी भी बूथ का कोई भी घर ,
परिवार,और समाज का कोई भी वर्ग सदस्यता से न छुटे | हर बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने में हम सफल हुए है | सदस्यता भाजपा का अहम और सबसे बड़ा अभियान है और हम सभी एकजुट होकर प्राथमिकता से इसे अंतिम समय तक तन मन से समर्पित होकर पूरा लक्ष्य हासिल करेंगे | कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सक्रिय सदस्य बनाने के लिए मण्डल की पुरानी सूची का अवलोकन भी महत्वपूर्ण है | सभी वर्गों की समुचित भागीदारी संगठन के दायित्वों में भी हो | पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने आभार उदबोधन में कहा की भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ ने बहुत उत्साह से सक्रियता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है | लोगो से जनसम्पर्क के समय कार्यकर्ताओ ने सदस्य्ता ग्रहण कर रहे आम नागरिको से पार्टी की रीति नीति ,विचारों ,योजनाओ और कार्यो का विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई है | आगे भी सभी कार्यकर्ता सतत जनता के सम्पर्क में बने रहे | सक्रिय सदस्यता कार्यशाला का संचालन सदस्यता अभियान के जिला संयोजक संदीप दीवान ने किया | बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला पदाधिकारी ,मण्डल अध्यक्षगण,सदस्यता अभियान से जुड़े जिला मण्डल समिति के सदस्य,मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधिगण और कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे |

