February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा । सिन्धी समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय माता हिंगलाज देवी गरबा महोत्सव का शानदार व भक्तिभाव से परिपूर्ण समापन समारोह गुरुवार रात्रि संपन्न हुआ।
समापन संध्या के अवसर पर संतश्री नारायण‌ दास जज्ञासी
जी के सानिध्य में माता हिंगलाज देवी एवं भगवान झूलेलाल जी की आरती कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।
सिंधु महिला मंडल की कोरियोग्राफर श्रीमति सौम्या लालचंदानी एवं कु.भूमि पाहूजा के कुशल निर्देशन मे माता के गीतो पर समाज की महिलाओं और कन्याओं ने शानदार व मनमोहक गरबा की प्रस्तुति दी। मां दुर्गा की जीवंत झांकी ने सभी की खुब वाह वाही बटोरी।

 

आज के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री माननीय श्री जयसिंह अग्रवाल जी, नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जी, श्री सिंग जी, पूर्व ऐल्डरमेन श्री सनद दास दीवान जी, अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री श्रीकांत बुधिया जी, नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड नंबर 5 की पार्षद श्रीमति धनश्री अजय साहू जी एवं भा.ज.पा. के युवा मोर्चा के महामंत्री नगर पालिका निगम कोरबा वार्ड नंबर 16के पार्षद श्री
नरेन्द्र देवांगन जी गरबा स्थल पर आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सभी अतिथियों का पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा
पुष्प गुच्छ से स्वागत कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कोरियोग्राफर, प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं विज्ञापन दाताओं को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन पंचायत के संरक्षक श्री परस राम रामानी, जनसंपर्क अधिकारी
श्री आनंदराम बुधवानी, सचिव श्री नरेश जगवानी ने संयुक्त रूप से किया एवं गरबा स्थल का संचालन महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति मीत रोहरा एवं पूर्व अध्यक्षा श्रीमति जयश्री जेसरानी ने किया
पंचायत के अध्यक्ष श्री किशनचंद दावड़ा जी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति मीत रोहरा जी ने धन्यवाद उद्बोधन दिया एवं पंचायत के सचिव श्री नरेश कुमार जगवानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.