February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टइम्स   *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने प्रदेश की जनता-जनार्दन को दुर्गाष्टमी-महानवमी और विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कामना की है कि जगज्जननी आदिशक्ति की कृपा प्रदेश पर सदा बनी रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में मातृ-शक्ति के साथ ही गरीब और किसानों के राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण के लिए क्रांतिकारी कदम सतत उठाए गए हैं और उठाए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने कहा कि यह माता आदिशक्ति की कृपा ही है कि महतारी वंदन योजना के तहत हमारे प्रदेश की लाखों बहनों को सशक्त बनाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को खुशहाल किया है तो दूसरी तरफ इस वर्ष दीपावली का प्रकाश-पर्व प्रधानमंत्री आवास के साथ लाखों गरीब परिवार अपने-अपने पक्के घरों में मनाने वाले हैं। किसानों के हित में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो वादे ‘मोदी की गारंटी’ में किए थे, उनको पूरा करके सरकार ने किसानों के घर-परिवार में खुशहाली का प्रकाश पहुँचाया है। आगामी नवंबर माह में हमारे प्रदेश के लाखों किसानों का 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदकर उन्हें भी सशक्त बनाने का काम प्रदेश सरकार कर रही है। नि:संदेह यह सरकार छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी।
—————–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.