पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को चंद घंटे में बरामद कर परिजनों को सकुशल किया सुपुर्द



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में तैनात सउनि मनोज राठौर एवं उनकी टीम के एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार लापता 8 साल की बच्ची को चंद घंटो के भीतर कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। जब बच्चे को परिजनों को सौंपा तो इसके बाद से वह लगातार पुलिस टीम को बार-बार धन्यवाद कहते रहे।
सउनि मनोज राठौर ने बताया कि सोनालिया चौक के पास एक बच्ची अपने परिजन से बिछड़ गई थी, यह बच्ची अपना पता कुसमुंडा आदर्श नगर बता रही थी। पूछताछ के बाद लापता बच्ची के परिजन को सौंपा गया है।

