May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला वाटरफॉल में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां अपने मित्रो के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा एक 10वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मृत्यु हो गई है। वही पानी की गहराई में डूब रहे एक अन्य छात्र को किसी तरह बचा लिया गया है। घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार बालको क्षेत्र के परसाखोला वाटरफॉल में दीपका निवासी 10वीं का छात्र अपने चार मित्रो के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। 7:30 के आसपास वे नहाने पानी में उतरे, इसी दौरान दो छात्र पानी की गहराई में डूबने लगे। बाकी छात्रों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसमें से एक छात्र को बाहर निकाल लिया गया लेकिन एक लापता हो गया। दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजुद आसपास के ग्रामीणों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों को ढूंढने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद छात्र के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
एक दिन पहले ही देवपहरी जलप्रपात में भी इसी तरह की घटना घटी थी, जिसमें दर्री क्षेत्र के 21 वर्षीय युवक तारिक अनवर की डूबने से मृत्यु हो गई थी। तारिक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने देवपहरी स्थित गोविंद झुंझा जलप्रपात पहुंचा था। इसी बीच नहाने के दौरान वह पानी की गहराइयों में समा गया और उसकी मृत्यु हो गई। वाटरफॉल क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से गहराई वाले स्थान पर न जाने और सावधानी बरतनी अपील कर रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.