May 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ की ही एक सदस्या श्रीमती गौरी थापा पत्नी तेज बहादुर थापा जो पैरालिसिस की बीमारी से पीड़ित हैं और इनकी ज्येष्ठ पुत्री स्व. कु. सुषमा थापा जिनका 5 अक्टूबर को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जिला चिकित्सालय कोरबा में निधन हो गया था। इस गंभीर संकट में समाज के 34 सदस्यों द्वारा 21401 नकद राशि एकत्रित कर प्रांतीय गोर्खाली समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण बी. गौतम, जिलाध्यक्ष कोरबा शंकर पुरी और सदस्या श्रीमती माया थापा के हाथों पीड़ित परिवार को 21401 नगद राशि सौंपी गयी।
इस सामाजिक सहयोग में जगन लाल, गीत बहादुर गुरुंग, उदय बहादुर सुब्बा, हेमंत कार्की, दिवान थापा, असीम थापा, शंकर पुरी, रंजीत पुरी, नारायण श्रेष्ठ, श्रीमती अवनी सिंह, डी.बी. सुब्बा, अर्जुन कुमार, श्रीमती चन्द्रवती सोनी, श्रीमती माया थापा, श्याम नेवार, दिवस थामी, राम बहादुर राजपूत, ठाकुर बहादुर, श्रीमती माया थापा, श्रीमती शकुन गुरुंग, भीम सोनी, श्रीमती भारती गुरुंग, राज बहादुर थापा, श्रीमती सोनी सुब्बा, कीमालाल अधिकारी, कु. श्यानी सिंह थापा, सुरज रसैली, तिल बहादुर थापा, शम्भू बहादुर, रेवत राई, अमर सिंह अधिकारी,मान बहादुर, हीरा गुरुंग, कृष्ण बी. गौतम की भागीदारी रही।प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण बी.गौतम ने इन सभी सदस्यों को समाज की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.