जिला पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा, पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में “सजग कोरबा” अभियान अंतर्गत साईबर क्राइम द्वारा नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
थाना/चौकी के माध्यम से क्षेत्र में महिला के सुरक्षा हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थाना पाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र में महाविद्यालय, बाज़ार में महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दी जा रही हैं। महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं, उसके बारे में भी पाली पुलिस के द्वारा विस्तार से बताया और समझाया जा रहा है। महिला सुरक्षा टीम के द्वारा भी नर्सिंग कॉलेज मानिकपुर में जाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए ये एप डाउनलोड कराया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा ये एप महिला की सुरक्षा हेतु बहुत से फ़ीचर देता है जिसमें आपातकालीन परिस्थिति के लिए SOS बटन है और थाने गये बिना आप कही से भी शिकायत कर सकते है जिसका निराकरण पुलिस 1 सप्ताह में करेगी और पहचान भी उजागर नहीं होगी। साथ ही इसमें सुरक्षा संबंधी टिप्स भी है।
कोरबा पुलिस ने महिलाओं निवेदन करते हुए कहा हैं की इसे गूगल प्ले स्टोर/ ऐपल स्टोर से डाउनलोड कर रजिस्टर करे। कोरबा ज़िले में अब तक कुल 5862 लोगों के द्वारा इसे डाउनलोड किया जा चुका है।

