ट्रक में भरे चोरी का 13 टन लोहा कबाड किया गया जप्त



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अपराधियों/चोर गिरोह की लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में मुखबीर सूचना के आधार पर एक बारह चक्का ट्रक को रात्रि गस्त पेट्रोलिंग के दौरान रेंकी पॉवर प्लांट के सामने नेवसा रोड पर रोकवाकर जॉच-पड़ताल की गई। तो ट्रक में बरसाती पन्नी से ढका हुआ बड़ी मात्रा में लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर आदि लोहे का टुकड़ा लोड मिला। इस संबंध में वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया उक्त लोड सामान हरदीबाजार के एक कंपनी से लोड करके ले जा रहा है जिसका किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं है।
दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस द्वारा संदेह जताते हुए ट्रक को थाना लाया। ट्रक डाला में लोड बड़ी मात्रा में लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर मिला। पुलिस को संदेह है कि उक्त संपत्ति किसी अपराध से संबंधित हो सकती है, जिस पर ट्रक डाला में लोड बड़ी मात्रा में लोहे का एंगल, चैनल, लोहे का चादर का टुकड़ा वजन करीबन 13 टन को जब्त कर भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 106 के अंतर्गत वाहन चालक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है।
थाना हरदीबाजार क्षेत्र में लगातार लोहा कबाड, डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त धरपकड़ की कार्यवाही करने में निरीक्षक मृत्युजंय पांडेय, प्रधान आरक्षक 351 ओम प्रकाश बैस, आरक्षक क्रमांक 754 कमल कैवर्त, 488 तिलक पटेल, आरक्षक 213 गौकरण श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

