July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 14,300 रुपए का लिया गया समन शुल्क
* अब तक की गई कुल 70 कार्यवाही
* ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने जनता से की अपील
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  ध्वनि प्रदूषण रोकथाम हेतु जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना/चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई है।
कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 11 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 14,300 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस दी गयी। पूर्व में भी अभियान चलाकर कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 59 मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जप्त किया गया था।
कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.