February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे डीजल, कोयला चोरी, जुआ, सटटा, आबकारी एवं अवैध कबाड के विरुद्ध सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिस पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा के नेतृत्व में 22 सितंबर को बरमपुर शासकीय शराब भट्टी के पीछे नाला में बड़े वाहन के जले फिल्टर टीना कबाड़ 02 टन एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना को जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 03/2024 धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी, जिसे अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के निर्देश पर कार्यपालिक दन्डाधिकारी दर्री द्वारा कबाड़ी दुकान को सील बंद कराया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.