February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स    कोरबा जिले में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के जन्मदिवस पर शहर में जश्न का माहौल रहा। सबसे पहले, वार्ड 35 स्थित राधाकृष्ण मंदिर में मंदिर समिति और वार्डवासियों ने उनका जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना कर हितानंद अग्रवाल के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
इसके अलावा, बालको नगर स्थित वरिष्ठ नागरिक मैत्री संघ के सदस्यों ने भी श्री अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सदस्यों ने उनके नेतृत्व में शहर के विकास की कामना की और उनकी सेवाओं की सराहना की।
हितानंद अग्रवाल के जन्मदिवस पर शहर के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी जश्न मनाया और उनके नेतृत्व में शहर के विकास की कामना करी । इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा शहर के विकास और लोगों की सेवा के लिए तैयार रहेंगे।इस जन्मदिवस समारोह में शहर के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया और श्री अग्रवाल को बधाई दी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.