July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* आधा घंटे तक आवागमन रहा बाधित
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले के कटघोरा अंतर्गत वार्ड नंबर 14 कसनिया में दो दिनों से बिजली और पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान वॉर्डवासियों ने सड़क जाम कर दिया। महिला, पुरुष और बच्चों सहित वॉर्डवासियों ने बिलासपुर से अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया, जिससे आवागमन आधा घंटे तक बाधित रहा।
मौके पर पहुंचे कटघोरा पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने वॉर्डवासियों को समझाइस देने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी समस्या के निराकरण पर अडिग रहे। वॉर्डवासियों ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
वॉर्डवासियों ने बताया कि बिजली और पानी की समस्या के कारण उनकी दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वे कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। कटघोरा नगर पालिका प्रशासन को जल्द से जल्द समाधान निकालने की आवश्यकता है, ताकि वॉर्डवासियों को राहत मिल सके। इस मुद्दे पर वॉर्डवासियों ने प्रशासन से जवाब मांगा है और समाधान की मांग करी हैं। इस बीच, प्रशासन ने वॉर्डवासियों को आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। लेकिन वॉर्डवासियों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी समस्या के समाधान तक आंदोलन जारी रखेंगे।
प्रशासन की समझाइस के बाद और शाम 4 बजे बिजली बहाल करने का आश्वासन देने पश्चात जाम समाप्त हुआ।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.