भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो को मातृ शोक



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल के लब्धख्याति चिकित्सक और पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो एवं अंचल के दंत चिकित्सक विकास रंजन महतो की माता कौशल्या देवी महतो का निधन हो गया। महतो परिवार कोरबा के निकट बरपाली के पास बसे ग्राम सलियाभाटा के मूल निवासी हैं। वह लगभग 73 वर्ष की थीं और कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
अत्यंत सहज, सरल, मृदभासी स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन की जानकारी से परिवारिक, सामाजिक एवं समाज सेवी हलकों सहित शुभचिंतकों, पड़ोसी, चिकित्सक, नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही थी, उनके जाने से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।
उनकी पार्थिव देह को हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है। उनका अंतिम यात्रा 10 सितंबर को प्रातः 10 बजे उनके निवास स्थान सीतामणी क्षेत्र से मोतीसागर मुक्तिधाम के लिये निकलेगी। अत्यंत सहज, सरल, मृदभासी स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन की जानकारी से परिवारिक, सामाजिक एवं समाज सेवी हलकों सहित शुभचिंतकों, पड़ोसी, चिकित्सक, नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही थी, उनके जाने से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है। उनके प्रति अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोगो के शामिल होने की उम्मीद हैं।

