February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर, दिनांक 03.09.2024 के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। इस पदोन्नत के तहत जिला पुलिस कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, राकेश गुप्ता, अजय सोनवानी और मालिक राम जांगड़े को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई।
आदेश के फलस्वरूप कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना ने इन चारों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया पदोन्नति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.