February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा शहर में आवागमन को बेहतर करने के लिए कोशिश यातायात विभाग के द्वारा अनवरत जारी है। मुख्य मार्गों पर निर्बाध आवागमन में समस्याएं पैदा करने वाले वाहनों पर लॉक लगाने के साथ अर्थदंड वसूल करने की कार्यवाही जारी है। इसके अलावा वाहन चालकों व जन सामान्य को आवागमन नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात विभाग इस काम में लगा हुआ हैं। कोरबा शहर के व्यस्त क्षेत्रों में कई क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं, जहां पर अलग-अलग दलों को लगाया गया है। त्यौहार का सीजन शुरू होने के साथ मुख्य सड़को पर आवागमन का दबाव बढ़ रहा है। इस चक्कर में लोग कहीं भी मनमाने तरीके से गाड़िया खड़ी कर दे रहे हैं। ऐसी गाडीयो पर लॉक की कार्यवाही यातायात विभाग के द्वारा की जा रही हैं। यातायात पुलिस ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में दुकानदारों के द्वारा अपने यहां का काफी सामान बाहर सड़क तक फैलाया जा रहा है। इस कारण से भी आवागमन बाधित हो रहा है।
यातायात पुलिस विभाग ने कहा हैं की पूर्व में ऐसे लोगों को समझाईश दी गई है लेकिन अब मनमानी के नजारे दिखाई देने पर सामान को जब्त करने सहित अर्थदंड की सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही को दुर्गा पूजा, दीपावली और देवउठनी एकादशी तक जारी रखा जाएगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.