February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* शराब बेचने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

त्रिनेत्र टइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत छुरीकला में स्थित ग्राम पंचायत लोथलोता में अवैध रूप से नदी के किनारे संचालित महुआ शराब की भट्टी पर महिला समिति ने धावा बोल हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। महिलाओं को देख अवैध रूप से शराब बनाने वाले मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई, जहां वह भी मौके पर पहुंचे।
ग्राम लोथलोता की सरपंच ज्ञानेश्वरी कंवर ने बताया कि ग्राम से लगी नदी के किनारे जंगल में काफी लंबे समय से अवैध रूप से शराब भट्टी संचालित हो रही थी, जहां शराब खरीदी-बिक्री और पीने का काम जोरों पर चल रहा है, जिसके कारण ग्राम का माहौल खराब हो रहा है। गांव में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।
जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की अब तो माध्यमिक शाला और मिडिल स्कूल में अध्ययन रत विद्यार्थी भी शराब पीकर स्कूल जाने लगे हैं, शिक्षकों ने इसकी शिकायत पालकों और ग्रामवालों से की। इसके बाद ग्राम में एक बैठक कर अवैध रूप से संचालित शराब बनाने वाले लोगों पर नकेल कसने का निर्णय लिया। यहां अवैध रूप से शराब बनाने वालों को सख्त हिदायत दी गई, लेकिन उसके बावजूद भी यह काम नहीं रुका। इसके बाद महिला समिति और गांव के कुछ लोगों ने निर्णय लिया कड़े कदम उठाये जाएंगे।
आबकारी विभाग के सर्किल प्रभारी सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह कंवर ने बताया कि सरपंच ने फोन पर जानकारी दी और वह मौके पर पहुंचे, जहां महिला समिति के साथ आबकारी विभाग की टीम ने भी महुआ लहान नष्ट कर शराब बनाने के लिए उपयोग किए गए उपकरणों की जब्ती करी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.