July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 त्रिनेत्र टइम्स  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के निमित्त मंडल इकाइयों के बूथों में सघन सम्पर्क कर सदस्य बनाने की दृष्टि से कल आज  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन विभिन्न मंडल इकाइयों के मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री श्री साय सदस्यता अभियान के लिए रायपुर (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के खम्हारडीह मंडल स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 14 में उपस्थित रहकर सदस्य बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव जगदलपुर विधानसभा के जगदलपुर मंडल स्थित गुरुगोविंद सिंह वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 167 में सदस्यता प्रदान करेंगे। रायपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र के माना मंडल स्थित माना कैम्प मतदान केंद्र क्रमांक 251 (टीटी कॉलोनी) में सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे। श्री सिंहदेव ने बताया कि कल 6 सितम्बर से बूथों में सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है और सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे।
————–

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.