July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  विगत दिनों बिलासपुर में गायन, वादन, नृत्य प्रतियोगिता प्रणवम-2024 का आयोजन किया गया था जो 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बिलासपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के भव्य ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बालको निवासी डीपीएस स्कूल की 8 वर्षीया नन्ही कथक नृत्यांगना कुमारी पर्वथम योधा ने कथक की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर बालको नगर सहित पुरे कोरबा जिला को गौरवान्वित किया हैं।
प्रारंभ से ही नृत्य में प्रतिभाशाली यह बाल कथक नृत्यांगना अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला गुरु मोरध्वज वैष्णव से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं तथा यह कथक नृत्यांगना बालको कंपनी में कार्यरत सतीश कुमार की सुपुत्री है, प्रवथम योधा आगामी नवंबर माह में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आबूधाबी (दुबई) जा रही है, जहां यह नन्ही बालिका अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से बालको नगर तथा कोरबा का नाम रोशन करेगी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.