February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत बांगो थाना के ग्राम पंचायत पाथाकछार मे मां-बेटे के नदी मे बह जाने कि खबर मिलने पर त्वरित कार्यवाही बहते हुई मां को बचा लिया गया, लेकिन 10 माह के बच्चे को नहीं बचाया जा सका, बच्चे कि तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पाथाकछार में निवासरत 25 वर्षीय महिला सुनीता अपने 10 माह के बच्चे दुस्यंत के साथ हसदेव नदी के सिरकी घाट नहाने गई थी, सुनीता नहा रही थी, उसी दौरान बच्चा भी रेंगते हुए नदी किनारे तरफ चला गया जहाँ नहाने मे लगी माँ को इसकी भनक नहीं लगी की उसका बेटा नदी के तेज बहाव की तरफ आ रहा हैं, वही बच्चे के अधिक नजदीक आने के बाद बच्चा नदी मे समा गया और बहने लगा तब मां की नजर बच्चे पर पड़ते ही बच्चे को बचाने कि नाकाम कोशिश करने लगी लेकिन काफी देर हो चुकी थी। मां के द्वारा उसे तेज बहाव, गहरे नदी मे ढूंढने का प्रयास किया ही जा रहा था कि तभी तेज बहाव की शिकार वह भी हो गई और वह भी मूर्छित होकर नदी मे बहने लगी।
* चरवाहों ने बचाई महिला की जान
बहते हुए महिला पर कुछ चरवाहों की नजर पड़ी, बहते हुई महिला को उन लोगो के द्वारा बाहर निकाला गया। वह बेहोशी की हालत मे काफी मात्रा मे पानी पी चुकी थी। उसका सीना पेट दबाकर पानी बाहर निकाला गया। कुछ समय बाद सुनीता को होश आया, तब जाकर लोगो ने राहत कि सांस ली।लेकिन मासूम बालक दुस्यंत को बचाया नहीं जा सका।
* बांध बंद कराकर गोताखोरो द्वाराकी जा रही खोजबीन
सुचना मिलने पर पुलिस अधिकारी सहित गोताखोर दल के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मासूम दुस्यंत को ढूंढने प्रयास किया गया। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। बांगो बांध से निकलने वाली पानी को बंद कराया गया, नदी मे पानी कम होने के बाद फिर से ढूंढा गया। लेकिन बच्चा कही नहीं दिखा खबर लिखें जाने तक बच्चा बरामद नहीं हो सका, तलाश जारी है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.