नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बालको जोन में सफाई व्यवस्था पुरी तरह चरमराई
1 min read



* जगह-जगह कचरा ढेर का हुआ एकत्रीकरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में बालको जोन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों खासकर हाऊसिंग बोर्ड और साडा कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। रोजाना सुबह किए जा रहे सफाई कार्य के बाद एकत्रित किए गए कचरे के ढ़ेर को किसी भी आवासीय मकान के चारदीवारी के समीप या यहां-वहां बेतरतीब ढंग से छोड़ दिया जाना स्तानीय निवासीयों के द्वारा बताया जा रहा हैं। साथ ही कहा की एकत्रित कचरे को उठाकर ले जाना वाला सफाई वाहन भी कई दिनों से नहीं आ रहा हैं। ऐसी स्थिति में ढ़ेर के रूप में एकत्रित कचरा हवा के रूख के हिसाब से फिर बिखर जाता है।
सफाई व्यवस्था की समुचित देखभाल और उचित प्रबंधन के हिसाब से नगर निगम प्रशासन सहित बालको जोन के संबंधित अधिकारीयों को इस ओर आवश्यक रूप से ध्यान देने की आवश्यकता स्थानीय लोगो के द्वारा बताई जा रही हैं, अन्यथा इस स्थिति में बालको जोन क्षेत्र में चलाए जा रहे इस कथित सफाई कार्य का कोई औचित्य नहीं दिखता। स्थानीय लोगों ने इस सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताई है।


