February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत 21 सितम्बर को आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली एवं समस्त राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बैंक, नगर पालिक निगम कोरबा, दूरसंचार विभाग एवं अन्य वित्तीय संस्थान के शाखा प्रबंधक की बैठक ए.डी.आर. भवन कोरबा में ली।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष के द्वारा सभी बैंकों को प्रीलिटिगेशन के प्रकरण को अधिक से अधिक संख्या में लगाये जाने तथा प्रीलिटिंगेशन प्रकरण में मिलने वाले छूट की जानकारी पक्षकार गण को दिये जाने हेतु कहा गया जिससे नेशनल लोक अदालत में राजीनामा होने वाले प्रीलिटिगेशन प्रकरण के छूट का लाभ मिले और अधिक से अधिक प्रकरण का निराकरण किया जा सकें।
उक्त बैठक में लीड बैंक के शाखा प्रबंधक, नरोत्तम सिंह ठाकुर, एल.डी.एम., मनका मुर्म, प्रबंधक, केनरा बैंक, अम्बरिश कुमार पाठक, ग्रामीण बैंक कोरबा जेस्टिन टी., बैंक आफ बड़ौदा कोरबा, विनोद एक्का, पी.एन.बी. कोरबा, विनायक बेटारे, छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक बस स्टैंड कोरबा, अभिनव प्रताप सिंह, नगर पालिक निगम कोरबा, प्रनव कुमार निराला, आई.डी.बी.आई बैंक कोरबा, निलेश अग्रवाल, दूरसंचार विभाग कोरबा, आशीष टोप्पो, अनिल कुमार अग्रवाल, रोशन सिंह, सेन्ट्रल बैंक कोरबा, प्रशांत पीटर होरो, यूको बैंक कोरबा, राहुल यादव, इंडियन बैंक कोरबा, तरूण कुमार, यूनियन बैंक निहारिका कोरबा एवं कल्पना तिवारी इंडियन ओवरसीज बैंक कोरबा आदि उपस्थित हुए।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.