February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले में नदी से रेत खनन कर बिना अनुमति परिवहन करने के आरोप में कथित रेत तस्करो पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की हैं। अवैध तरीके से परिवहन करने के आरोप में दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार हसदेव नदी सीतामणी से रेत निकालकर ऊंचे दाम पर बेचने का सिलसिला अंचल में बदस्तूर जारी है। रेत तस्कर एक सिंडिकेट बनाकर काम कर रहे है। पुलिस लगातार इस मामले में कार्यवाही करती रहती हैं। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने रेत लोड दो ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करने के आरोप में जब्त किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.