February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*मिस कॉल,नमो एप और स्कैनर ले सकेंगे भाजपा की सदस्यता- प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी

*जहां फोन की दिक्कत वहां फॉर्म से भी दी जाएगी सदस्यता- प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी*

*सदस्यता अभियान एक पर्व ,पूरे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जायेगा, जहां हम कमजोर वहां सदस्यता पर देंगे विशेष ध्यान: – प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी*

*देश में भाजपा को लेकर बेहद सकारात्मक वातारण,सदस्यता अभियान में होगा सहायक:*

त्रिनेत्र टइम्स   कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को यहां आशीर्वाद पॉइंट परिसर स्थित टीपी नगर कोरबा में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

मुख्य वक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि यह संगठन पर्व की शुरुआत है और इसमें पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना है, आज हमारे लिए वातावरण अनुकूल है, देश में श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व में तीसरी बार सरकार बनी है और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है। पिछली सदस्यता समाप्त हो गई है, अब फिर से सभी को सदस्य बनाकर भारत के विकसित देश बनने की यात्रा में सहभागी बनाना है। देश की आजादी के बाद जो नीतियां थीं वह देश के अनुकूल नहीं थी, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी कश्मीर के मुद्दे पर शहीद हो गए, यह ध्यान रखें कि जनसंघ का गठन जिस भाव से हुआ वह सभी के बीच पहुंचे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी ने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के बल पर ही सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हमने कभी विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया। धारा 370 खत्म करके लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हमने अपनी इसी वैचारिक प्रतिबध्दता का परिचय दिया है। एक पर्व की तरह हम इस सदस्यता अभियान को मनाएं। श्री सिंह ने 2014, 2019 से लेकर अब तक के सदस्यता अभियान की जानकारी देकर बताया कि पार्टी की सदस्यता ऑनलाइन इस बार भी होगी। सदस्यता के लिए जाते समय साहित्य के साथ सरकार की उपलब्धियां बताना है और पार्टी के उत्कृष्ट चाल, चरित्र, चेहरे के बारे में भी बताएं। ऑनलाईन सदस्यता के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जिन सदस्यों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे मिस्ड कॉल करेंगे। इसके बाद उनके पास लिंक आएगा जिसे अन्य सदस्य के स्मार्ट फोन पर भेजकर सदस्यता ले सकेंगे। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर बैठकें करनी है। सदस्यता के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यता विस्तारक अब सदस्यता सहयोगी होंगे। सभी बूथों पर सांसदों, विधायकों, जि.पं. अध्यक्षों, महापौरों को भी लक्ष्य दिए जाएंगे और सभी बूथ स्तर तक जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 100 विशिष्ट जनों को सदस्य बनाना है। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के निमित्त 20 सदस्य बनाना है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता के लिए काम होगा। सक्रिय सदस्य के संबंध में प्रदेश और जिला अध्यक्ष निर्णय लेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सावन्नी ने कहा कि सभी पार्टी कार्यालयों में ‘सदस्यता अभियान संगठन पर्व’ की जानकारी अलग अलग माध्यमों से दे, सोशल मीडिया में पोस्ट करें, इससे वातावरण बनेगा तो सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृध्दि होगी। इस संबंध में किसी भी बिन्दु पर केन्द्रीय कार्यालय में हेल्प सेंटर से संपर्क कर मार्गदर्शन ले सकेंगे। कहा कि सदस्यता मिस कॉल, नमो एप और क्यूआर कोड से ली जाएगी। इसमें अपना पूरा लोकेशन और पता अवश्य देना होगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क बिल्कुल नही है, वहां प्रादेशिक टीम सुनिश्चित करेगी कि वहां पेपर सदस्यता ही स्वीकार होगी।

*भारत के विश्वगुरु बनने की यात्रा में भाजपा का सदस्य बनकर सहभागी बने: लखन लाल देवांगन*

*समाज के सभी वर्गों तक पहुचेंगे,जहां कमजोर वहां देंगे विशेष ध्यान:*

बैठक को संबोधित करते हुए लखन लाल देवांगन ने कहा कि इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा सफल रही है और प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है। सभी कार्यकर्ताओं को समय देकर इस अभियान को सफल बनाना है। सदस्यता अभियान में हमें उन क्षेत्रों पर फोकस करना है जहां हम कमजोर रहते है और सभी समाज व सभी वर्गों का समर्थन हासिल करना है। इस दौरान प्रदेश और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की जाए और साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे में बताया जाए। श्री देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए काम कर रही हैं और भ्रष्टाचार के दोषी सीखचों के पीछे जा रहे है। इस तरह भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वासपूर्ण वातावरण का लाभ उठाकर हम सदस्यता अभियान को सफल बनाए।

 

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष, लखन देवागन जी केबिनेट मंत्री, ननकी राम कँवर पूर्व मंत्री, डॉक्टर राजीव सिंह जिलाध्यक्ष, गोपाल साहू जिला संगठन प्रभारी, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया सोमेश चंद्र पांडे, जोगेश लाम्बा, पवन गर्ग, राजेंद्र पाण्डेय, राजकुमार अग्रवाल, गोपाल मोदी प्रभारी सदस्यता अभियान, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, संजय शर्मा, संजय भावनानी, रेणुका राठिया, बाकी मोंगरा अध्यक्ष शैल राठौर, आकाश सक्सेना, आलोक सिंह, प्रफुल तिवारी, पवन सिन्हा , लकी नंदा, अजय कुमार चंद्रा, ऋषभ साहू, नरेंद्र देवागन, पवन पोया धन्नू दुबे, रवि मरकाम, रघुनन्दन, ईश्वर साहू राजेंद्र राजपूत, कृष्णा यदु, उमभारती शराफ  के साथ सहित बैठक में अपेक्षित श्रेणी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा/प्रकोष्ठों के जिला संयोजक-सह संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता माजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.