February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सितम्बर 1 से आरंभ होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, कार्यशाला में प्रमुख अतिथि प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा हुए शामिल

 अधिक से अधिक नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय करें कार्यकर्ता -चैतराम अटामी

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल      सितम्बर 1 से भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। भाजपा जिला कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में सदस्यता अभियान को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने कहा गया। सदस्यता अभियान कार्यशाला में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा शामिल हुये।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी और मजबूत हो सके एवं पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुवात करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। श्री वर्मा ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है । कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। सांसद,विधायक,जिला पंचायत सदस्य ,नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष,जनपद सदस्य,पार्षद,सरपंच,उपसरपंच,पंच को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला होगी जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। श्री वर्मा ने सदस्यता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी निर्धारित किये लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सदस्यता अभियान में पूरे परिश्रम से कार्य करें।भाजपा देशव्यापी सदस्यता अभियान चला रही है जिसके तहत आज संगठन के वरिष्ठ पदाघिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमे बताया गया है की मिस कॉल,नमो एप और स्कैनर से भी भाजपा की सदस्यता ले सकेंगे,जहां फोन की दिक्कत हो वहा फॉर्म से भी सदस्यता दी जाएगी,हम सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के तर्ज पर पुरे उमंग और उत्साह के साथ मनाएंगे एवं विशेष ध्यान देते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे |
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री संतोष गुप्ता व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.