July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  जानकारी के अनुसार कोरबा शहर के बीचों-बीच बसे शारदा विहार की महिलाएं इन दोनों कॉलोनी के असामाजिक तत्वों से खासी परेशान है। अपनी परेशानी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी के कुछ नाबालिक लड़कों ने ग्रुप बनाकर राखी के दिन घरों में पत्थर बाजी की है, जिससे क्षेत्र की सभी महिलाएं भयभीत है।
महिलाओं ने बताया कि शाम होते ही क्षेत्र में बदमाश लड़कों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है और कुछ लड़के मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन भी करते हैं। महिलाओं ने कहा कि हमारा उस क्षेत्र में निकलना मुश्किल हो गया है। लड़कों के द्वारा राह चलते महिलाओं और लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जा रही है। महिलाओं ने इन नाबालिक लड़कों पर उचित कार्यवाही की मांग कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने बताया कि यह लड़के किसी संगठन से जुड़े हुए हैं इसलिए इन्हें किसी प्रकार का भय नहीं रहता। महिलाओं ने कहा कि इन्हें छोड़ने पर ये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।
इस संबंध पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा महिलाओं की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.