July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत बांगो थाना में तैनात डायल 112 के आरक्षक रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती तान नदी से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनके इस साहसिक कार्य के लिए कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने उन्हें नगद ईनाम देकर सम्मानित किया। घटना बांगो के ग्राम अधरौटी की है, जहां सोनू मरावी और प्रकाश कुमार नामक व्यक्ति अचानक बढ़ते जलस्तर के कारण नदी में फंस गए थे। डायल 112 की त्वरित कार्रवाई और जवानों की बहादुरी ने दोनों युवकों की जान बचाई।
इस अवसर पर एएसपी यूबीएस चौहान, सीएसपी भूषण एक्का एसडीओपी पंकज ठाकुर उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.