February 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* गेवरा खदान पहुँचकर खनन कार्यों का भी लिया जायजा
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना men 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे कोल इंडिया सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी 21 अगस्त को गेवरा क्षेत्र में एसईसीएल मेगापरियोजनाओं के महाप्रबंधकों के साथ इस वर्ष के सतर्कता अभियान को लेकर संवाद किया। इस दौरान श्री त्रिपाठी द्वारा इस वर्ष के निवारक सतर्कता अभियान को लेकर चर्चा करते हुए इस वर्ष की थीम पर प्रकाश डाला एवं तीन-माह तक चलने वाले अभियान के प्रमुख बिन्दुओं के बारे में भी बताया।
इसके उपरांत “आईटी इनिशिएटिव्स” विषय पर एक तकनीकी प्रशिक्षण सत्र रखा गया। इसमें आईटी की प्रासंगिकता को समझाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में किए गए आईटी इनिशिएटिव्स के बारे में विस्तार से बताया गया।
इससे पहले गेवरा क्षेत्र पहुंचने पर श्री त्रिपाठी ने सबसे पहले गेवरा माइन का दौरा किया तथा शॉवेल एवम् डंपर से लोडिंग-अनलोडिंग, सरफेस माइनर से कोल कटिंग तथा सीएचपी रेक लोडिंग एवम् व्यू पॉइंट से खदान का जायज़ा लिया गया। इस दौरान उन्होने आम्रकानन में वृक्षारोपण भी किया।
इस दौरान निदेशक (तकनीकी) एस.एन. कापरी, मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल प्रणब कुमार पटेल, महाप्रबंधक सतर्कता प्रकाश चंद्रा, मेगापरियोजनाओं के महाप्रबंधकगण एव अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.