February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मृत्यु
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में भोजली विसर्जन करने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की पैर फिसलने से यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना कोरबा जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ादाई तालाब की है। जहां नीला आकाश उम्र (28 वर्षीय) भोजली विसर्जन करने के लिए तालाब पहुंचा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में जा गिरा। हादसे के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक को पानी से बाहर निकाला गया और उसे तत्काल जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.