July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

* जेल में बंद भाइयों को राखी बांधेंगी बहने
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  इस रक्षाबंधन सलाखों के पीछे कैद भाइयों की कलाइयां सुनी नहीं होगी। वहीं कैदी बहने भी जेल में ही अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। रायपुर केंद्रीय जेल समेत छत्तीसगढ़ के सभी जेलों में रक्षा बंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए नियम भी लागू किया गया है।
जेल मुख्यालय ने जेल में रक्षा बंधन त्यौहार का आयोजन की अनुमति दे दी है। इसके बाद से कोरबा जिला जेल के जेलर विजयानंद सिंह ने तैयारियां शुरू करवा दी है जेल के बाहर ही बेरिकेट लगाकर व्यवस्था की जा रही है जहां पर भाई बहन रक्षाबंधन के त्यौहार को मना सकेंगे कैदियों को राखी बांधने के लिए आने वाली उनकी बहनों और स्वजनों की संख्या, आयोजन पर होने वाले व्यय, सुरक्षा की व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.