July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

मोदी है तो मुमकिन है: महेश कश्यप

– बस्तर सांसद महेश ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री का जताया आभार

त्रिनेत्र टाइम्स राहुल  दंतेवाड़ा :- बस्तर सांसद महेश कश्यप की मेहनत का असर दिखाई देने लगा है। बस्तर की मुद्दों को दिल्ली तक पहुँचाने वाले सांसद के प्रयासों को केंद्र से हरी झंडी मिलना प्रारंभ हो गयी है।
विगत दिनों दिल्ली में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात की थी। रेलमंत्री को बस्तर के कई विषयों को ले कर सांसद ने ज्ञापन भी दिया था। श्री कश्यप के विषयो को गम्भीरता से लेते हुए रेल मंत्रालय ने दक्षिण बस्तर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए हरी झंडी दे दिया है।

अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मंज़ूरी मिली है । प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ़ नज़र आ रहे हैं। अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा।
रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है। इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी। दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिसके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की है।
बस्तर संभाग को मिले केंद्र से इस सौगात के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव एवम कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य मंत्री व नेताओं के द्वारा भी छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के विकास व रेल लाइन के मुद्दे को ले कर केंद्र सरकार को समय समय पर अवगत कराया गया है। केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने जनता के हित मे लगातार कार्य किया है। नई रेल लाईन अब बस्तर के एक छोर से महाराष्ट्र ,तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, ओडिसा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ेगी। दूसरे राज्यो से कनेक्टिविटी अच्छी होने पर क्षेत्र का विकास भी तेजी से बढ़ेगा।
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गंभीरता से सोचने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति बस्तर सांसद ने आभार व्यक्त किया है।
राज्य सरकार व भाजपा प्रदेश हाईकमान का भी सांसद कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.