April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स जगदलपुर       भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई प्रेषित की है उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्रता असंख्य लोगों के बलिदानों और लंबे संघर्ष के बाद मिली ।यह स्वतंत्रता हम सबके लिए अनमोल है हम सदैव उन सभी शहीदों के ऋणी है जिनके संघर्ष से हमे स्वतंत्रता हासिल हुई।

श्री देव ने कहा कि स्वतंत्रता के जश्न में डूबने के साथ यह दिन उन सभी लोगों को नमन करने का है जिन्होंने अपना सब कुछ देश के लिए न्योछावर किया । हम सभी उन परिवारों को भी अपना वंदन प्रेषित करते हैं जिनके परिवारजनों ने भारत के स्वतंत्रता के महायज्ञ में अपनी आहुति थी।

श्री देव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक संकल्प लेने का दिन भी है इस दिन हम मां भारती के चरणों में प्रणाम करते हुए इस बात के लिए पुनः संकल्पित होते हैं कि भारत को विश्व का सबसे विकसित और वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करते रहेंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.