April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

  त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल      भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रिय व प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील अनुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रत्येक जगह किया जा रहा है जिसके तहत आज दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में हजारो की संख्या में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय चितालंका से बाइक रैली निकालकर दंतेवाड़ा नगर भ्रमण करते हुए गीदम पहुंचे |

भाजपा की तिरंगा यात्रा का आम जनता ने दिया पूरा साथ,पूरे जोश के साथ आम जनता भी रैली में हुई शामिल | भाजपा की तिरंगा यात्रा ने दंतेवाड़ा व गीदम में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया | भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर उत्साह दिखा | भाजपा तिरंगा अभियान के तहत विधायक चैतराम अटामी के साथ तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित हुए,विधायक चैतराम अटामी ने अभियान के तहत लोगो से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.