April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा / आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुराना बस स्टैंड कोरबा से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर बुधवारी निहारिका होते हुए पूरा शहर का भ्रमण किया यहां सभी ने गर्व से तिरंगा झंडा फहराने और उसका सम्मान करने का संकल्प लिया। कार एवं साइकिल तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कों पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारे लगाए गए। इसी तरह लाउडस्पीकर में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के गीत चलाए गए। जहां पर से भी यात्रा निकाल रही थी, मुख्य मार्गों पर लोगों ने यात्रा के प्रति खड़े होकर ताली बजाकर सम्मान किया।

वही इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा पूर्व महापौर जोगेश लांबा,,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चलानी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, योगेश जैन, योगेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा,  लकी नदा   , पंकज सोनी, राम अवतार पटेल, रंजू यादव, युगल केवट, उमा भारती श्रॉफ, ज्योति वर्मा, संजू देवी राजपूत, उर्वशी राठौर, रजनी पवार, प्रमिला सागर, रमेश पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व आम जनता शामिल हुएl

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.