April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल
* सुबह 08 बजे सीएसईबी मैदान से शुरू होगी तिरंगा दौड़
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में तिरंगा दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को किया जाएगा। तिरंगा दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के सीएसईबी मैदान से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर चौक से टी.पी. नगर चौक होते हुए पुनः वापस सीएसईबी मैदान में समाप्त होगी। तिरंगा दौड़ में भागीदारी हेतु जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज के छात्र/छात्राएं, एनसीसी कैडेटस, एनएसएस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं।
खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेटस, एनएसएस के छात्र/छात्राएं, स्काउट गाईड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य प्रातः 07 बजे तक सीएसईबी मैदान में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.