April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* कैबिनेट मंत्री ने जल्द मरम्मत और ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करने कमिश्नर को लिखा पत्र
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अंचल की आधा दर्जन सड़कों के डामरीकरण के कुछ महीने में ही उखड़ जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए कोरबा निगम आयुक्त को सड़क की जल्द मरम्मत करने और सम्बन्धित ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करने पत्र लिखा है।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया है की कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी, सीएसईबी चौक से बुधवारी, वीआईपी मार्ग, निहारिका मार्ग पर 8 महीने पहले ही डामरीकरण निगम द्वारा कराया गया था। गुणवत्ताहीन एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने के कारण उक्त मार्ग डामरीकृत गिट्टी उखड़ गई है, इससे धूल उड़ने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने सड़क मरम्मत की नितांत आवश्यकता को देखते हुए जल्द सड़क मरम्मत प्रारंभ करने कहा है। उन्होंने इतनी जल्दी सड़क के पूरी तरह से उखड़ जाने पर निर्माण एजेंसी के घोर लापरवाही एवं भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी अंदेशा जताया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.