April 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा नगर निगम के द्वारा विगत वर्ष DMF फंड से कोरबा शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण किया गया था और कुछ ही दिन पश्चात यह डामरीकरण परत छोड़ने लगा, गिट्टी उखड़ने लगी थी जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनेक बार आंदोलन भी किया और जब मामला बहुत ज्यादा आगे बढ़ा तो नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार की सिक्योरिटी डिपॉजिट और परफॉर्मेंस आधारित जमा राशि को जप्त करके औपचारिकता का पालन कर लिया ,लेकिन जिस तरह शहर की पुरी की पूरी सड़क गिट्टी छोड़ रही है और आने वाले समय में नगर निगम को पुनः पूरी सड़क का निर्माण फिर से करना ही पड़ेगा , जिसमे जनता के टैक्स का पैसे चंद लोगों के लालच में बर्बाद हो गया है उसके विरोध में कोसाबाडी मंडल ने महापौर के नाम से ज्ञापन दिया है की 15 दिवस के अंदर घटिया सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराये अन्यथा कोसाबाडी मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आपके विरुद्ध आंदोलन करेगी .

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.