मनोज कुमार शर्मा बने अध्यक्ष
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा लायंस क्लब एनटीपीसी चांदी पाली लायंस क्लब विद्युत नगर एवं लाइंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के नए निर्वाचित पदाधिकारी का संयुक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम होटल ब्लू डायमंड में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन विजय कुमार अग्रवाल (VDG-1) एवं शपथ अधिकारी रिपु दमन पुसरी (VDG-2) द्वारा शपथ दिलाई गई। लायंस क्लब एनटीपीसी जमनीपाली के अध्यक्ष का पद का दायित्व लायन मनोज कुमार शर्मा, सचिव लायन रामकिशोर यादव एवं कोषाध्यक्ष लायन शिवनाथ मुखर्जी को सोपा गया है।
लायन मनोज कुमार शर्मा ने आने वाले सत्र में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए संकल्प लेते हुए अपने क्लब को एक स्थाई प्रोजेक्ट प्रदान करने हेतु हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया है, क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।


