July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एनटीपीसी में आयोजित पोषण आहार नाश्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के विशेष प्रयास से सोमवार से शासकीय स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील से पहले पौष्टिक स्वल्पाहार (नाश्ता) भी मिलने जा रहा है।
एनटीपीसी जमनीपाली स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला में आयोजित पोषण आहार नाश्ता के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे। पहले चरण में इस योजना का लाभ कोरबा विधानसभा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में योजना की शुरुआत की जा रही है।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मिड डे मील के साथ सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को स्वल्पाहार (नाश्ता) मुफ्त मुहैया कराने का प्रावधान रखने का भी प्रस्ताव है। इसके तहत स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचते ही पोषक तत्वों से भरपूर स्वल्पाहार (नाश्ता) दिया जाना है। इसकी शुरूवात प्रदेश में कोरबा जिले से होने जा रही है।
पिछले महीने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इस विषय में जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा था। अब 40 हजार से अधिक बच्चों को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है।। इस योजना की शुरूवात होने से स्कूल के बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास और भी तेजी से हो सकेगा।
पहले चरण में ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के 409 प्राथमिक और 141 पूर्व माध्यमिक, कोरबा विधानसभा के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के 71 प्राथमिक, 38 पूर्व माध्यमिक, कटघोरा विकासखंड के 45 प्राथमिक और 16 पूर्व माध्यमिक शाला में योजना की शुरूवात हो रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.