February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिलान्तर्गत पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 105 सहायक शिक्षकों का हड़ताल अवधि 10 अगस्त 2023 से 21 अगस्त 2023 कुल 12 दिन का वेतन पिछले साल भर से लंबित है। पोड़ी-उपरोड़ा के सहायक शिक्षकों ने पत्र लिखकर सर्व शिक्षक संघ से हड़ताल अवधि का वेतन दिलाने की मांग की है।
जिस पर त्वरित संज्ञान जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने लिया है। सर्व शिक्षक संघ द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत मांग को संज्ञान में लेते हुए डीईओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखा है कि सहायक शिक्षकों के द्वारा विभिन्न मांगों के लेकर अगस्त 2023 में की गई हड़ताल अवधि का वेतन लंबित है, जिसे भुगतान करने का मांग की जा रही है। इस संबंध में संबंधित शिक्षकों से वचन पत्र (भविष्य में मेरे उक्त हड़ताल अवधि का शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कार्यवाही करने की सहमति देता देती हूं) लेकर अगस्त 2023 में की गई हड़ताल अवधि का नियमानुसार अर्जित अवकाश स्वीकृत कर वेतन भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पांडे के मार्गदर्शन पर एवं दिए गए दिशा निर्देश अनुसार प्रदेश महासचिव विपिन यादव और जिला महासचिव जय कुमार राठौर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को जिले के शिक्षकीय समस्याओं संबंधी पांच सूत्रीय ज्ञापन को सौंपा था। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय द्वारा ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि का लंबित वेतन व संशोधन वाले पदोन्नत शिक्षक व प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के चार माह का लंबित वेतन भुगतान करने संबंधित दो महत्वपूर्ण आदेश किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.