February 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

  त्रिनेत्र टइम्स  कांकेरआगामी हर-घर तिरंगा, तिरगा यात्रा, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी कांकेर शहर मण्डल की बैठक आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष, राजीव लोचन सिह, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के जिला सयोजक निपेन्द्र पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक वलेचा, रवि तिवारी की उपस्थिति तथा मण्डल महामंत्री दीपक खटवानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार पूरे देश में भाजपा द्वारा लोगांे के बीच भाईचारा बढ़ाने व राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। उंन्होने कहा कि यह एक तरह से लोगों के बीच एकता कायम रखने व लोगों को तिरंगे के महत्व को बताने यह यात्रा निकाली जायेगी। आम जनता से अपील की जाती है कि वे तिरंगा यात्रा के बाद 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहरायें। जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र की अखंडता, एकता के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 जुलाई को तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। भाजपा के मण्डल निवासरत कार्यकर्ता शहर के आम लोगों से इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने हेतु आव्हान करें उन्हें निमंत्रित करें। श्री जायसवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा देश के महापुरूषों व शहीदो के सम्मान हेतु उनकी मुर्तियों के आसपास साफ-सफाई की जायेगी। 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाई जायेगी जिसमें चित्र प्रदर्शनी, मौन जुलुस व संगोष्ठी का आयोजन होगा । संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे।
मण्डल अध्यक्ष दीपक खटवानी ने बताया कि 12 जुलाई को शहर के सभी महापुरूषों व शहीदों की मूर्तियों के आसपास सफाई अभियान चलाया जायेगा। 13 जुलाई को उन मुर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए शहीद हुए हुतात्माओं को नमन किया जायेगा व तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। उन्होने कांकेर शहर की आम जनता से तिरंगा यात्रा मे भाग लेने की अपील की है। श्री खटवानी ने बताया कि 14 अगस्त को देश के बंटवारे से विस्थापित परिवारों के दर्द को महसूस करने व आम जनता को जागरूकर करने विभाजन विभिषिका दिवस मनाई जायेगी। इस दिन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी व शाम में मौन जुलुस निकाला जायेगा।
बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री गिरधर यादव ने व आभार प्रदर्शन अरूण कौशिक ने किया।
इस बैठक में विजय लक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, मनोज ध्रूव, अंशु शुक्ला, जयत अठभैया, डॉ ईश्वर सिन्हा, विजय लखवानी, अरविंद जैन, आदर्श मिश्रा, दिनेश रजक, नीलू तिवारी, राकेश शर्मा, अनिता सोनी, शकंुतला जैन, शैलेन्द्र शोरी, विजय जैन, गजेन्द्र तिवारी, प्रशांत यादव, मनीष जैन, ईश्वर नाग, सुनील जायसवाल, लक्की ठाकुर, घनेन्द्र ठाकुर, योगेश साहू, मीना उके, उगेश्वरी उइके, पीयुष वलेचा, योगिता ठाकुर, मीना साहू, सविता यादव, निधि संचेती, रूपेश्वर सिंह ठाकुर, उत्तम यादव, यशवंत यादव, संतु राम मण्डावी, प्रदीप कुमार, गोकुल नाग, टिकेन्द्र दुग्गा, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, लोकेश तिवारी, मोंटी खटवानी, राजेन्द्र साहू, धनेश यादव, अंकित पोटाई आदि उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.