July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* अनेक डंफर, घसे लोडर मलबे में
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिले में रात को हुई बारिश के कारण शहर की अनेक निचली बस्तियों में पानी भर गया। जिससे सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना के कोयला खदानों का भी काम प्रभावित हुआ है।
जानकारी के अनुसार सुबह की पाली में एसईसीएल कुसमुंडा खदान में काम पर जाने में कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई। खदान की एंट्री सड़क में पानी भर गया है। इधर गेवरा खदान में ओवरबर्डन से मिट्टी, पत्थर एक जलजले की तरह निजी ट्रांसपोर्ट कम्पनी के कैंप ऑफिस में बह कर आई। जिसमें अनेक डंपर, लोडर दब गए है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
कुछ दिनों पूर्व कुसमुंडा खदान में ऐसे ही आए जलजले में बहकर अधिकारी जितेंद्र नागरकर की मृत्यु हो गई थी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.