43 वां राष्ट्रीय व्यापारी दिवस समारोह दिन शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा 9 अगस्त को 2024 दिन शुक्रवार को नई दिल्ली के रंग भवन, आकाशवाणी ऑडिटोरियम में 43 वॉं राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का समारोह का धॅमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश भर से बडी संख्या में व्यापारीगण एवं उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेगें।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, हर्ष मल्होत्रा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अष्यक्ष सुनील सिंघी, भारतीय उद्वोग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुन्द मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी उक्ताशय की जानकारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छ.ग. प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार मोदी ने दी और बताया कि इस अवसर पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया जायेगा एवं सरकार से इस पर विचार कर समाधान कराने हेतु आग्रह किया जायेगा।

