July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत ग्राम रलिया, भिलाईबाजार, खोडरी में जमे लोनर दंतैल हाथी ने सुबह गायत्री राठौर की जान ले ली तो देर शाम दो अन्य महिलाओं को मार डाला।
जानकारी के मुताबिक ग्राम खोडरी से लगे ग्राम खैरभवना मार्ग से गुजरते समय हाथी ने 2 महिलाओं को तब अपनी चपेट में लिया, जब ये दोनों महिलाएं अपना घर छोडक़र संभावित खतरे से बचने के लिए दूसरी तरफ जा रहीं थीं। इन दोनों महिलाओं का घर मिट्टी का है और इन्हें लगा कि हाथी उनके घर को तोड़ देगा तो सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश में भागते समय सामना दंतैल से हो गया और दोनों को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया।
आखरी बार हाथी को सरईसिंगार से तरदा के मध्य जाते देखा गया है। इस बीच यह भी जानकारी आम हुई है कि ग्राम बाता बिरदा की तरफ से 3 और हाथी आते देखे गए हैं। ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए पक्के मकानों की छत और सुरक्षित स्थानों की तलाश में लगे हुए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.