July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


*केरल भागने से पहले पकड़ा पुलिस ने
त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा कोरबा नेहा वर्मा, पुलिस अनु.अधि. पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी पाली चमनलाल सिंहा के मार्गदर्शन पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चौकी प्रभारी चैतमा चन्द्रपाल खाण्डे हमराह, प्रधान आरक्षक 428 संतोष तिवारी, आरक्षक 512 मनोज मर्कण्डे, आरक्षक 868 हेमंत कुर्रे के साथ कथित आरोपियों को पकड़ा हैं। उन पर घर के अंदर घुसकर मारपीट करने का आरोप हैं।
उन पर दुकान के अंदर घुसकर दुकान के राशन सामान, तेल का डिब्बा, कुर्सी टेबल, फ्रिज, तौल कांटा, खाना बनाने की बर्तन आदि सामग्री को तोडफोड कर नुकसानपहुंचाने का भी आरोप हैं। रिपेार्ट पर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना के दौरान विवेचना कार्यवाही में आरोपीगण को चौकी से 40 किलोमीटर दुर पहाड क्षेत्र पेंड्रा बार्ड ग्राम उडान मे पहुँच कर गिरफ्तार किया गया एवं तीसरा कथित आरोपी का पता लगाने पर केरला भागने की फिराक मे होने की जानकारी मिलने पर पता तलाश किया जा रहा था। जिस की सूचना मिलने पर केरला भागने के पूर्व घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.