बांकीमोगरा महिला मोर्चा के द्वारा मंडल सावन उत्सव का किया गया आयोजन



* कोरबा व कटघोरा विधायक की धर्मपत्नियां बतौर मुख्य अतिथि हुईं शामिल
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में बांकीमोगरा महिला मोर्चा के द्वारा मंडल सावन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन की धर्मपत्नी राजकुमारी देवांगन उपस्थित रही।
इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा विधायक प्रेमचंद पटेल की धर्मपत्नी शांति पटेल भी उपस्थिति रही। नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष शैल राठौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
इस उत्सव में शामिल बांकीमोगरा महिला मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और जिसमें बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महिलाओं और महिला मोर्चा की बहनों ने आकर्षक गेम्स में हिस्सा लेकर जमकर आनंद उठाया। साथ ही मनमोहक डांस की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। अंत में महिला मोर्चा की समस्त बहनों को सावन उत्सव को सफल बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

