July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  अंचल में संचालित डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 26वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक कमल नारायण सिंह एवं विद्यालय के सी.ई.ओ. अमर नारायण सिंह थे। सर्वप्रथम तिलक पुष्पगुच्छ एवं बैच के द्वारा अतिथियों का स्वागत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। तत्पश्चात् मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्रों के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत डी.डी.एम. किड्जी कोरबा एवं एनटीपीसी के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक कमल नारायण सिंह ने विद्यालय के प्रारंभ से अभी तक की सफलता के बारे में हम सभी को अवगत कराते हुए। विद्यालय को उच्च स्तर पर ले जाने की बात कही एवं विद्यालय की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, सभी को अपना आशीर्वाद दिया।
विद्यालय के सी.ई.ओ. अमर नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है और हम इसका निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में अपना उप प्रधानाचार्य के स्थान पर बी. भाटिया को नियुक्त किया। इसके पश्चात् बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एन. जेम्स ने शिक्षकों से अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने की बात कही। इस कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा एवं प्रिती कला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आर.के. त्रिपाठी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, स्थापना दिवस एवं विद्यालय संस्थापक के जन्म दिवस पर शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.