July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


  • त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव की अनुशंसा एवं निर्देश पर कलेक्टर एवं जिलादंडाधिकारी कोरबा ने जिले के शासकीय स्कूलों में जनभागीदारी समिति एवं शाला प्रबंधन अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।
    इसी कड़ी में जिले के करतला ब्लाक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता नूतन राजवाड़े का मनोनय किया है। श्री राजवाड़े को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर ग्राम पंचायत कनकी के भाजपा नेताओं, शुभचिंतकों एवं अध्यापकों-विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।
    * विद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन मुहैय्या कराने का होगा प्रयास-नूतन
    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का अध्यक्ष बनने के बाद नूतन राजवाड़े ने कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी बिलासपुर जिला के समय एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित था और यहां की पढ़ाई पूरे जिले में मशहूर थी। पुराने गौरव को प्राप्त करने विद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन मुहैय्या कराने का प्रयास किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.