July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्यवाही की मांग
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली के मझवार समाज के लोग एसपी कार्यालय बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे। जिसमें लिखा हुआ था नशा मुक्ति अभियान, मझवार समाज ने ठाना है, नशे को जड़ से मिटाना है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी समस्याएं रखी।
ग्राम के पूर्व सरपंच शैलेश कुमार मंझवार ने बताया कि बुंदेली गांव में महुआ शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है। अवैध रूप से महुआ की शराब बनाई जा रही है। जिसके चलते ग्राम का माहौल खराब हो रहा है। इसे लेकर मझवार समाज ने एक अभियान छेड़ा है, सामाजिक बैठक का निर्णय लिया गया है कि इस गांव में जो भी महुआ शराब बनाएगा उसे 11 हजार का जुर्माना देना होगा। साथ ही शराब पीकर घूमने और हुड़दंग मचाने वाले पर 11 सौ का जुर्माना लगाया जाएगा। इस निर्णय के बाद गांव में 50% लोगों ने शराब बनाना और पीकर घूमने बंद कर दिया है, लेकिन बाकी 50% लोग अब भी अमल नहीं कर रहे हैं।
इसे लेकर मझवार समाज पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और उचित कार्यवाही की मांग करी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि कानून को अपने हाथ में न लें, पुलिस आपके साथ है। यदि अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। आरोपियों पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.